उत्तराखंड: पुलिस को देख बचाओ-बचाओ चिल्ला रही महिला, आखिर कब खुलेगा राज?

देहरादून: दून अस्पताल में एक महिला भर्ती है। महिला के सिर पर गोली लगी है। यह गोली किसने मारी, यह अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है। महिला हरिद्वार की रहने वाली है। थानों रोड़ पर घायल हालत में मिली। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर गोली लगी है। अब ये गोली किसने मारी, यही सबसे बड़ राज बना हुआ है।  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि ज्वालापुर हरिद्वार की महिला के सिर पर गोली लगने का राज छह दिन बाद भी नहीं खुल पाया है। उसके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा है। लेकिन, पुलिस के लिए चिंता की बात यह है कि जैसे ही महिला पुलिस को देखती है, वो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगती है।

पुलिस इसके चलते अब तक महिला के बयान भी दर्ज नहीं कर पाई। इस मामले में एक टीम सोनीपथ गई हुई है। टीम भी देहरादून लौट आई है। पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई है।

दरअसल, 13 जनवरी की शाम को पुलिस को थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल पड़ी मिली। महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान काव्या ने अपनी बड़ी बहन तानिया के रूप में की। जांच में पता चला कि घायल तानिया का पति शुभम है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

2020 में दोनों की लव मैरिज हुई थी। महिला का ससुर सितंबर 2023 से लापता है, जिसकी तलाश में तानिया और उसका पति निकले थे। तानिया देहरादून किस तरह पहुंची यह भी जांच का विषय बना हुआ है। जांच में यह भी पता चला है कि शुभम को गोद लिया गया था।

सोनीपत में उनकी अधिक संपत्ति नहीं है। उनका एक मकान जरूर है, लेकिन वहां पर कोई नहीं रहता। पुलिस इस पूरी कहानी को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचाना चाह रही है, लेकिन महिला की हालत अब भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई। उसका बयान ही इस राज को खुलासा कर सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *