Tag: UCC

समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया सम्मानित

समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया सम्मानित

दिल्ली-एनसीआर
राज्य विधान सभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखण्ड की जनता का आशीर्वाद -मुख्यमंत्री नई दिल्ली. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को डीपीएमआई सभागार न्यू अशोक नगर नई दिल्ली में म्येरू पहाड़ फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बडी संख्या में बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया. उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने के लिये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सभी ने प्रशंसा की. मुख्यमंत्री ने राज्य विधान सभा में नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखण्ड की जनता का आशीर्वाद बताते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री ने इसके ...
UCC नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठित

UCC नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठित

उत्तराखंड हलचल
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने को लेकर सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा में विधेयक के पारित होने के बाद अब सरकार ने आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है। जिसके आदेश भी जारी हो गए हैं। इसके लिए एक समिति गठित की गई है, जो इस काम को आगे बढ़ाएगी। समिति गठन आदेश  समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:- 1. श्री शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव – अध्यक्ष 2. श्री सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य 3. अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य 4. अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन – पदेन सदस्य 5. अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन – पदेन सदस्य 6. अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य 7. श्री बरिंदरजीत...
उत्तराखंड ने रचा इतिहास: UCC विधेयक विधानसभा में पास

उत्तराखंड ने रचा इतिहास: UCC विधेयक विधानसभा में पास

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया। विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया। दिनभर विधानसभा में बिल को लेकर चर्चा हुई वहीं, इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ। शाम को यूसीसी बिल ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब इस बिल को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। साथ ही आंदोलनकारियों के आरक्षण का बिल भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सीएम धामी ने प्रेसवार्ता में कहा कि आज उत्तराखंड के लिए विशेष दिन है। मैं विधानसभा के सभी सदस्यों, जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके समर्थन से ही हम आज ये कानून बना पाए हैं। मैं पीएम मोदी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। ये कानून समानता का है। ये कानून हम किसी के खिलाफ नहीं लाए, बल्कि उन माताओं बहनों का आत्मबल बढ़ाएगा, जो किसी प्रथा, कुरीति की वजह से प्रताड़ित होती थीं। हम...
पाकिस्तान से उत्तराखंड तक UCC पर चर्चा, नाजिया इलाही खान बोली : पॉपकॉर्न की तरह फुदक रहे मौलाना-मौलवी

पाकिस्तान से उत्तराखंड तक UCC पर चर्चा, नाजिया इलाही खान बोली : पॉपकॉर्न की तरह फुदक रहे मौलाना-मौलवी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य है। विधानसभा में चर्चा जारी है। यूसीसी का लागू होना तय है। ऐसे में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। खासकर मुस्लिम धर्मगुरुओं को यूसीसी से बहुत दिक्कतें हो रही हैं। खासकर मौलान और मौलवी लगातार विरोध कर रहे हैं। UCC की जितनी चर्चा उत्तराखंड में हो रही है। उतनी ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है। पाकिस्तान के धर्मगुरु भी इस पर भड़के हुए हैं। मुस्लिम धर्मगुरु इसे इस्लाम के खिलाफ बता रहे हैं। पाकिस्तानी यूट्यूबर सोएब चौधरी के चैनल पर भारत की एडवाकेट नाजिया इलाही खान ने कहा कि पॉपकॉर्न की तरह फुदकने वाले मौलाना और मौलवी बिना कुछ जाने और समझे हुए कुछ भी कह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसको लग रहा है कि UCC से इस्लाम खतरे में है, वो लोग पाकिस्तान या सररिया चले जाएं। ऐसे लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा ...
विधानसभा में UCC विधेयक पेश, लगे जय श्री राम के नारे

विधानसभा में UCC विधेयक पेश, लगे जय श्री राम के नारे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किया। समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 (UCC) विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा में विधायकों ने वन्दे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाए गए। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पटल पर रखा। इस दौरान विपक्षी विधायक लगातार हंगामा करते रहे। नेता प्रतिपक्ष ने भी इस पर सवाल उठाए। UCC बिल को लेकर उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हम लोग इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम तो चाहते हैं कि सदन संवैधानिक प्रक्रिया और नियमावली के अनुसार चले। जो उसके अनुसार चलता है। BJP इसकी लगातार उपेक्षा कर रही है।...
उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: UCC को कैबिनेट की मंजूरी, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: UCC को कैबिनेट की मंजूरी, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर है। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद कैबिनेट ने UCC को पास कर दिया है। UCC को लेकर उत्तराखंड समेत देश के साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जबरदस्त चर्चा है। धामी कैबिनेट में सरकार ने बहुप्रतीक्षित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले समान नागरिक संहिता का प्रस्ताव शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में लाने की चर्चा थी। समान नागरिक संहिता (UCC) में देश में सभी धर्मों, समुदायों के लिए एक सामान, एक बराबर कानून बनाने की वकालत की गई है। आसान भाषा में बताया जाए तो इस कानून का मतलब है कि देश में सभी धर्मों, समुदाओं के लिए कानून एक समान होगा। यह संहिता संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत आती है। इसमें कहा गया है कि राज्य पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। ...
कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें…

कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें…

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। यह माना जा रहा था कि आज UCC पर विचार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विचार अब 6 फरवरी की सुबह कैबिनेट की बैठक मे आएगा मामला। विशेष श्रेणी के स्कूलों मे नियुक्ति को मंजूरी रिटायर टीचरों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत मिलेगी नियुक्ति बाकी युवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। फ़िल्म नीति मे बड़ा फैसला अब क्षेत्रीय भाषा में निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण करने मे 2 करोड़ रूपए मिलेंगे, पहले 25 लाख मिलता था। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फ़िल्म OTT को भी अब मिल सकेगी आर्थिक वसब्सिडी, फ़िल्म का 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। बच्चों के लिए फ़िल्म बनाई तो 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा। राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका मे रखा जाएगा, तो 10 लाख मिलेगा। फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे अगर sc और st का बच्चा पढ़ाई करेगा तो उसकी 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी। पर्वतीय इ...
UCC : कितना बदल जायेगा महिलाओं का जीवन, पढ़िये क्या होगा प्रभाव

UCC : कितना बदल जायेगा महिलाओं का जीवन, पढ़िये क्या होगा प्रभाव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ने लगे हैं। विशेषज्ञ समिति संहिता का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप चुकी है। समिति के ड्राफ्ट के कानूनी रूप लेने के बाद इससे प्रदेश की आधी आबादी सीधे लाभान्वित होगी। समिति ने ड्राफ्ट में लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ाने, बहुविवाह पर रोक लगाने, उत्तराखंड में लड़कियों के बराबर हक, सभी धर्मों की महिलाओं को गोद लेने का अधिकार व तलाक के लिए समान आधार रखने की पैरवी की है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए सरकार ने जब समिति का गठन किया था, उस समय भी यह कहा गया था कि यह समिति महिला अधिकारों को तवज्जो देगी। इसके पीछे कारण भी है। दरअसल, राज्य निर्माण में प्रदेश की आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही। पर्वतीय क्षेत्रों में...
X पर भी ट्रेंड हुआ UCC इन उत्तराखंड, सोशल मीडिया पर छाए CM धामी

X पर भी ट्रेंड हुआ UCC इन उत्तराखंड, सोशल मीडिया पर छाए CM धामी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिलने लगी। दिनभर नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने UCC के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत विजन को देवभूमि से धामी सरकार सच में बदल रही है। जैसे ही UCC की कमेटी ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा तो सोशल मीडिया में हैशटैग यूसीसी इन उत्तराखंड तेजी से ट्रेंड हो गया। देखते ही देखते ड्राफ्ट के समर्थन में देशभर से सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर से लेकर बड़ी शख्सियत, विचारक एवं टिप्पणीकार आगे आ गए। सोशल मीडिया में ट्वीट, पोस्ट, शेयरिंग, ग्रफिक्स, वीडियो के साथ यूसीसी पर धामी सरकार के निर्णय का समर्थन होने लगा। हर कोई इस फैसले पर मुख्यमंत्री धामी के मुरीद दिखे और बेबाकी से लिखते गए कि समान नागर...
उत्तराखंड: जानें UCC में क्या है खास, क्यों है इसकी इतनी चर्चा

उत्तराखंड: जानें UCC में क्या है खास, क्यों है इसकी इतनी चर्चा

उत्तराखंड हलचल
  विधिक प्रक्रिया पूरी कर लागू करेंगे यूसीसी : सीएम धामी. विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट. कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड. देवतुल्य जनता को नमन कर कहा कि राज्य में लगातार दूसरी बार दिया सेवा का मौका. देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) की सभी विधिक प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंपा। सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य शुक्रवार पूर्वाह्न मुख्य सेवक सदन पहुंचे और UCC का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। सीएम धामी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्ह...