Tag: NCRB

महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर, NCRB के चौंकाने और डराने वाले आंकड़े

महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर, NCRB के चौंकाने और डराने वाले आंकड़े

उत्तराखंड हलचल
अपराधों को कम करने के लिए सरकार भले ही कितने ही कड़े कदम उठाने का दावे क्यों ना करती हो, लेकिन अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में महिलाओं के खिलाफ साल 2022 में करीब साढ़े चार लाख मामले दर्ज किए गए हैं। NCRB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किये गए। डरावने आंकड़े  इससे पहले 2021 में 4,28,278 जबकि 2020 में 3,71,503 FIR द र्ज की गई थीं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सिलसिले में हर घंटे लगभग 51 प्राथमिकी दर्ज की गईं। आंकड़ों के अनुसार प्रति एक लाख आबादी में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 66.4 प्रतिशत रही, जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दायर करने की दर 75.8 रही। दिल्ली में सुरक्षित नहीं महिलाएं NCRB ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के तहत महिलाओं के खिलाफ अधिकांश (31.4 प्र...