Tag: International Women’s Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने नशे और गंदगी के खिलाफ आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने नशे और गंदगी के खिलाफ आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

उत्तरकाशी
हिमांतर संवाददाता, पुरोला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरोला में बुरांस प्रोजेक्ट व ब्रुक इंडिया स्वयं सेवी संस्थाओं के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन के साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर धूम धाम से महिला दिवस मनाया।बुरांस प्रोजेक्ट से जुड़ी महिलाओं ने अपनी पारम्परिक परिधानों के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य सहित कई सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये वंही दूसरी ओर ब्रुक इंडिया संस्था के बैनर तले नेत्री गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज में फैली कुरीतियों, विशेष रूप से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और स्वच्छता को लेकर जननजागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। बुरांस प्रोजेक्ट व ब्रुक इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया व संस्था द्वारा महिलाओं को सम्मानित क...