Tag: शत्रु संपत्ति

शत्रु संपत्ति मामला, CM धामी बोले- बच नहीं पाएंगे भ्रष्टाचारी

शत्रु संपत्ति मामला, CM धामी बोले- बच नहीं पाएंगे भ्रष्टाचारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून  : शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजलेंस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी फिर चाहे वह कोई अधिकारी भी क्यों ना हो। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी। जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन कुछ अफसरों ने उस जमीन को भू-माफिया की मदद से खुर्द-बुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां ...
शत्रु संपत्ति में कार्रवाई, दो PCS अधिकारियों समेत 28 पर मुकदमा

शत्रु संपत्ति में कार्रवाई, दो PCS अधिकारियों समेत 28 पर मुकदमा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: हरिद्वार से शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने दो PCS समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी, जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन, कुछ अफसरों ने उस जमीन को भू-माफिया के साथ मिलकर बेच डाला। मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गई हैं। घटना की सूचना किसी ने विजिलेंस की टीम को दे दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने 2 PCS समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में लेखपाल और उपनिबंधक भी शामिल हैं। इसके साथ ही हरिद्वार के तत्कालीन SDM हरबीर सिंह, एडवोकेट पहल सिंह वर्मा, एडवोकेट सज्जाद, एडवोकेट मोहन लाल शर्मा सहित 28 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। तत्कालीन अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद शासन में हड़कंप मचा हुआ है। PCS अफसर ...