Tag: परिवहन निगम

परिवहन निगम की कबाड़ बस नीलामी में बड़ा घोटाला, इस रिपोर्ट में खुलासा

परिवहन निगम की कबाड़ बस नीलामी में बड़ा घोटाला, इस रिपोर्ट में खुलासा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की आडिट रिपोर्ट में कबाड़ बसों की नीलामी में भी 1.32 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। महालेखाकार कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2023 के दौरान देहरादून, नैनीताल व टनकपुर मंडल में बसों की नीलामी की धनराशि में भारी अंतर पकड़ में आया है। निगम ने बसों की नीलामी 7.09 करोड़ रुपये दर्शायी, जबकि टीसीएस रिटर्न में यह कीमत 8.42 करोड़ रुपये बताई गई। बताया गया कि परिवहन निगम इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। आडिट रिपोर्ट में निजी बैंक में परिवहन निगम की ओर से रखी गई 29.54 करोड़ रुपये पर राशि भी आपत्ति जताई है। महालेखाकार कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड शासन के वित्त अनुभाग के आदेश के क्रम में राज्य सरकार के सभी उपक्रमों व निगमों को अपनी धनराशि सार्वजनिक व राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा करनी है, लेकिन निगम के 34 खातों में से आठ खाते निजी बैंकों में संचालित किए जा र...

परिवहन निगम में 195 पदों पर होगी मृतक आश्रितों की भर्ती

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। रोडवेज में लंबे समय से मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक लगाई गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। रोक हटने के साथ ही 195 पदों पर भर्ती का आदेश भी जारी कर दिया गया है। नियुक्तियां ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर की जाएंगी। परिवहन सचिव अरविंद सिंह यांकी ने कहा कि रोडवेज की वर्तमान में अनुकूल आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। कार्मिकों के आश्रितों को रोडवेज में सीधी भर्ती के चालक और कंडक्टर के पदों पर नियमानुसार नियुक्ति दी जाएगी। कुछ दिनों पहले ही कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस फैसले पर परिवहन निगम कर्मचारी संगठनों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही इस कोटे में 195 के साथ 50 और पदों पर भी भर्ती की मंजूरी देने की मांग की। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि नियुक्...

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में हुए ये बड़े फैसले, एक क्लिक पर पढ़ें

उत्तराखंड हलचल
कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैबिनेट में कौन से अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट के फैसले परिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों के पदों पर लगी रोक को हटाया। मुख्य सचिव एसएस संधु कर रहे कैबिनेट ब्रीफिंग परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों को नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ़,परिवहन निगम मे मृत आश्रितो के 95 पद फ्रीज किए गए थे उन्हें खोल दिया गया है। पैट्रोल पंप बनाने के नियम में किया गया। संशोधन,आवास विभाग से बड़ी खबर पेट्रोल पम्प की दूरी नाले से दूरी 5 मीटर कर दी गई है। यूसीसी के आदेशों को लेकर भी कैबिनेट में हुई चर्चा। कर्मचारियों के बीमा योजना में 100 रुपये से बड़ा कर 350 किया गया,कर्मचारी बीमा और बचत योजना मे कर्मचारियों का प्रीमियम बढ़ाया गया। मृतक आश्रितों को समूह ग के पदो पर नियुक्ति...