Tag: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम में की पूजा अर्चना, राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम में की पूजा अर्चना, राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी साथ रहे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ आज दोपहर बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड पहुँचे। जहाँ पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी,सेना की 11 जेकेलाई के कर्नल सनी जुनेजा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, अपर जिलाधिकारी तीर्थ पाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी एवं जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज...
आज से दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़

आज से दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़

उत्तराखंड हलचल
गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति। देहरादून : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी। उपराष्ट्रपति धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।...