Tag: दरबार साहिब

श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई, जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता

उत्तराखंड हलचल
5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध रची है बड़ी साजिश जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता, सलाखों के पीछे जाएंगे देहरादून: श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज और श्री दरबार साहिब की छवि को खराब करने वाले भूमाफियाओं और साजिशकर्ताओं के खिलाफ श्री दरबार साहिब प्रबंधन बड़ी कारवाई करने जा रहा है. पुलिस और कोर्ट को गुमराह कर कुछ भूमाफिया और साजिशकर्ताओं ने मिलकर इस बार श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के खिलाफ कनखल हरिद्वार में बड़ी साजिश रची है. श्री महाराज जी का नाम इस्तेमाल कर श्री दरबार साहिब और श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की छवि को खराब करने की कोशिश को गई है. इस घटनाक्रम से श्री दरबार से जुड़ी लाखों करोड़ों संगतों में भारी रोष व्याप्त है. श्री दरबार साहिब की विधि विशेषज्ञों की टीम न्याय...
श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

देहरादून
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 337वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात संगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। तदोपरान्त विशेष लंगर का आयोजन किया ग...