राजस्थान के रण में अहम भूमिका निभाएगी देवभूमि की बेटी, मिली अहम जिम्मेदारी

राजस्थान: देवभूमि की बेटी भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अपने मिशन भी शुरू कर दिया है। लगातार लोगों को बीच पहुंचकर राजस्थान की गहलोत सरकार को बेनकाब करने का काम कर रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और उदयपुर जिला प्रवासी प्रभारी दीप्ति रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यों, जनहितैषी नीतियों, सुशासन और विकास का रोड मैप लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध में नंबर वन पर पहुंच गया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की पहल कर नारी का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर शहर के नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान पीप्ति रावत ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान महिला उत्पीड़न में देश में नंबर वन है।

कांग्रेस के 5 साल के शासन में 2 लाख महिला उत्पीड़न और 30 हजार दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गहलोत सरकार कैसे चल रही है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हो, पेपर लीक हो, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने से मुकरना हो, महिलाओं को पेंशन या फिर बिजली और पेट्रोल-डीजल की दरों से आम जनता परेशान करना। इस सरकार ने लोगों के साथ खूब वादाखिलाफी की है।

दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा जो बोलती है, वह करके दिखाती है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनता से किया अपना हर वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। जनता के पास इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की जीत तय है। 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *