‘रवाँई यात्रा- भाग -1’
प्रकृति, पहाड़, घाटी, यमुना नदी के मनोरम दृश्यों को निहारते हुए यमुना पुल पार कर माछ भात खाने रुके, यहां पर एक बंगाली परिवार है जिसका माछ भात का स्वाद आज उस दिशा में सफर करने वाले यात्रियों की पहली पसंद बना हुआ है
भार्गव चंदोला
28, 29, 30 दिसंबर, 2019 को उत्तरकाशी जनपद की रवांई घाटी के नौगांव में तृतीय रवाँई लोक महोत्सव का आयोजन हुआ। पिछले वर्ष इस महोत्सव के साक्षी रहने के कारण इस वर्ष भी महोत्सव में बने रहने के लिए मैं काफी उत्सुक था। आयोजक मंडल की तरफ से आमंत्रण तो था ही मगर जाने वाले साथी कौन—कौन होंगे निश्चित न हो पाया था, अंततः पत्रकार साथी Dinesh Kandwal, Manoj Istwal जी के संग 28 की सुबह जाने का तय हुआ, रात को ही साथी दिनेश कंडवाल जी ने उनकी सास के अस्वस्थ होने के चलते जाने में असमर्थता जता दी। अब लगभग जाना रद्द था मगर मैं मन बना चुका था। सुबह—सुबह पत्रकार साथी मनोज इष्टव...