Author:

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बयान, LT शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या का होगा समाधान

Uncategorized
उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बयान, LT शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या का होगा समाधानअल्मोड़ा: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में आयोजित शिक्षक उन्नयन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं, पूरे देश में उत्तराखंड के शिक्षकों का उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मान बढ़ा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि LT शिक्षक लंबे समय से अंतर मंडल स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द इस समस्या के समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। कहा कि हमारी सरकारी शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में काम कर रही है। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की स...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा, दिए ये निर्देश

Uncategorized
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा, दिए ये निर्देशDehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गुरूवार को सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात की यदि कोई योजनाएं 2020 से पूर्व की लंबित...

उत्तराखंड : कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, CCTV कैमरों से नजर…

Uncategorized
उत्तराखंड : कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, CCTV कैमरों से नजर…हरिद्वार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था वी. मुरूगेशन ओर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रुड़की से होते हुये हरकी पैड़ी तक शिव भक्त कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।  हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान जैसे ही हेलीकाप्टर हरकीपैड़ी पर पहुंचा, कांवड़ियों की हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से पूरी हरकी पैड़ी गूंज उठी। कांवड़ियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की। वहीं, कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। नीलकंठ-लक्ष्मणझूला कांवड़-मेला क्षेत्र में 92 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है। मेला कंट्रोल 24 घंटे काम कर रहा है। पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श...

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को स्कूल में छुट्टी घोषित करने का अधिकार, आदेश जारी!

Uncategorized
उत्तराखंड: प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को स्कूल में छुट्टी घोषित करने का अधिकार, आदेश जारी!चम्पावत: चंपावत जिले में अब स्कूलों में छुट्टी का अधिकार प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को दे दिया गया है। जिला अधिकारी ने यह फैसला भारी बारिश के चलते लिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के ऐसे स्थान जहां पर नदी, नाले, गाड़, गधेरे और संवेदनशील क्षेत्रों के समीप स्थित राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक भारी वर्षा की चेतावनी या लगातार हो रही बारिश के कारण आवश्यकतानुसार अपने विद्यालय में अवकाश घोषित करने हेतु अधिकृत होंगे। साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि ना होने पाए। इसके...

कृषि एवम् उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Uncategorized
कृषि एवम् उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट  कृषि मंत्री के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड के पदाधिकारी जल्द ही श्री दरबार साहिब आकर करेंगे भेंट  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को बताया प्रदेश सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी देहरादून। कृषि एवम् उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। श्री गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को...

उत्तराखंड : आज से शुरू हो रहा भोलेनाथ की पूजा का पावन माह सावन, बना खास संयोग, ऐसे करें पूजा

Uncategorized
उत्तराखंड : आज से शुरू हो रहा भोलेनाथ की पूजा का पावन माह सावन, बना खास संयोग, ऐसे करें पूजाHaridwar : भगवान आशुतोष भोले शंकर की पूजा का खास सावन माह (saawan) आज से शुरू हो गया है। सावन 31 अगस्त तक रहेगा। मलमास के चलते इस बार सावन माह 58 दिनों को का होगा। यह संयोग 19 सालों बाद बना है। जबकि, संक्रांति से सावन माह मनाने वाले उत्तराखंड के अधिकांश लोगों का सावन 17 जुलाई से शुरू होगा।  हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन या श्रावण महीने में जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सुयोग्य वर प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। मैदानी क्षेत्रों में पूर्णिमा से पूर्णिमा तक सावन (sharawan)  मनाया जाता है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में पहला सोमवार 10 अगस्त, दूसरा 17 (मलमास शुरू मध्य रात्रि), तीसरा 24, चौथा 31, पांचवां सात अगस्त, छठा 14 अगस्त, सातवां 21, जबकि आठवां सोम...

उत्तराखंड: कल दिनभर चलती रही IAS डॉक्टर सौरभ गहरवार के इस्तीफे की चर्चा, आज संभाल लिया चार्ज

Uncategorized
उत्तराखंड: कल दिनभर चलती रही IAS डॉक्टर सौरभ गहरवार के इस्तीफे की चर्चा, आज संभाल लिया चार्जरुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कल दिन भर डॉक्टर से IAS बने डॉ. सौरभ गहरवार के इस्तीफे की चर्चाएं चलती रही। खूब ब्रेकिंग न्यूज़ चलाई गई, लेकिन कहीं से भी इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। शाम होते-होते IAS सौरभ गहरवार ने भी इस बात की पुष्टि कर दी कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। खास बात ये है कि इधर उनके इस्तीफे की चर्चाएं जोरों पर थी।  इधर उन्होंने आज रुद्रप्रयाग के DM के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया और अपनी प्राथमिकताएं बताकर अधिकारियों को सख्त संदेश भी दिया कि काम में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं जाएगी। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। DM डाॅ. सौरभ गहरवार...

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले CM धामी, इस परियोजना के लिए मांगे 1774 करोड़

Uncategorized
केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले CM धामी, इस परियोजना के लिए मांगे 1774 करोड़मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ रु. की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को अवगत कराया कि सौंग बांध पेयजल परियोजना के निर्माण से देहरादून नगर व इसके उपनगरीय क्षेत्रों की लगभग 10 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा। परियोजना के निर्माण उपरान्त पेयजल व्यवस्था की नलकूपों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो जाएगी। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ADB के तहत देहरादून के म...

केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सीएम धामी, प्रदेश को मिलने जा रही कई सौगात

Uncategorized
केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सीएम धामी, प्रदेश को मिलने जा रही कई सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए। छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर पालिकाओं/जिला प्रशासन में स्थानांतरित करने से...

CM धामी ने केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रूपाला से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

Uncategorized
CM धामी ने केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रूपाला से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखंड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशुचिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं में पशुपालन से सम्बन्धित योजनाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों के पशुपालकों हेतु नेशनल ला...